खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा को बड़ी सौगात देते हुए खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। मंगलवार को राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
धामी ने कहा कि खटीमा के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता भावनात्मक है और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
Related posts:
38वें राष्ट्रीय खेल: जहां खेल बने एकता की सेतु, सांस्कृतिक समरसता का एक भव्य उत्सव
स्वच्छता कर्मियों को हाथों के दस्ताने, मास्क, गमबूट्स तत्काल करवाएं जाए उपलब्ध- राधा रतूड़ी
लोकसभा चुनाव पर बोले अमित शाह कहा 'प्रधानमंत्री मोदी को 'सकारात्मक जनादेश' के कारण विपक्ष शासित राज्...
सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, CM धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन
सीएम धामी ने राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्निमाण के लिए धनराशि बढ़ाने का केन्द्रीय गृह मंत्री...
(Visited 10 times, 1 visits today)

