सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्प्राप्ति और पुनर्निमाण की गाईडलाइन्स के अनुसार पुनर्निमाण के लिए कम धनराशि होने के कारण आवश्यक धनराशि राज्य को वहन करनी पड़ती है। राज्य सरकार के पास सीमित संसाधनों के वजह से परियोजना के पुनर्निमाण में विलम्ब होता है। उन्होंने राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्निमाण के लिए धनराशि बढ़ाने का अनुरोध केन्द्रीय गृह मंत्री से किया। राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त 33 के. वी. से अधिक क्षमता की H.T Line के पुनर्निर्माण के लिए राज्य के लिए धनराशि की व्यवस्था का अनुरोध भी मुख्यमंत्री ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वृद्धि को देखते हुए पार्किंग की समस्या है। उन्होंने नैनीताल स्थित शत्रु सम्पति मेट्रोपोल होटल परिसर की समस्त भूमि वाहन पार्किंग एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार को दिये जाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया।
Related posts:
उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती, सप्लाई चेन तोड़ने और डी-एडिक्शन सेंटर बढ़ाने के निर्देश
कानून से खिलवाड़ पर ‘जीरो टॉलरेंस’—सीएम धामी का सख्त एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड
‘बुजुर्ग समाज की जड़ें, उनका सम्मान हमारी पहचान’-हल्द्वानी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर, सड़कों पर जलजमाव-हवाई उड़ानें ठप
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, पायलट समेत सभी छह मृतकों के शव निकाले गए
(Visited 1,076 times, 1 visits today)

