डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्रभक्ति और त्याग की अमर प्रेरणा हैं मुखर्जी

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने विचारों, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा प्रदान की। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए किया गया संघर्ष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श एवं विचार सदैव देश को मजबूत और एकजुट बनाने का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

(Visited 804 times, 1 visits today)