पीएम नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से फ़ोन पर की बात,पंत के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से फ़ोन पर बातचीत कर पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने इससे पहले पंत को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की दुआ की थी। जिसमें लिखा था कि …. ख्याति प्राप्त क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बारे में जानकार दुखी हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। https://twitter.com/ANI/status/1608830676153032706?t=4BfW4zjlL9eD-q87xauGWA&s=19

दिमाग और रीढ़ की एमआरआई के नतीजे सामान्य


ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, ऋषभ पंत के दिमाग और रीढ़ की एमआरआई के नतीजे सामान्य हैं। शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास एक गंभीर कार दुर्घटना में अपने चेहरे की चोटों, कटे-फटे घावों और खरोंचों को ठीक करने के लिए उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की गई है। दर्द और सूजन के कारण उनके टखने और घुटने का एमआरआई स्कैन कल तक के लिए टाल दिया गया है। पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

विराट कोहली ने ऋषभ पंत को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- गेट वेल सून पंत , आपके जल्द स्वास्थ्य की कामना करता हूं। https://twitter.com/imVkohli/status/1608756129055789057?t=sMBKRg8OJuwIKPdAqxdNuw&s=19

वहीं, पोंटिंग ने लिखा- मैं बस पंत के बारे में सोच रहा हूं। आशा करता हूं कि आप जल्द ठीक होकर अपने पैरों पर चलते दिखेंगे।

(Visited 92 times, 1 visits today)