देहरादून: छठ महापर्व के अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता के साथ प्रकृति संरक्षण की भी प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए कामना की कि सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे और उत्तराखंड विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।
Related posts:
चारधाम यात्रा में रचा इतिहास: धामी बने पहले सीएम जो चारों धामों के कपाट खुलने पर रहे स्वयं मौजूद, श्...
उत्तराखंड के प्रेरणादायक प्रयासों को पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दी विशेष पहचान
मणिपुर के दो जिलों में अनिश्चितकाल के लिए लगा कर्फ्यू, एक व्यक्ति का शव मिलने पर लोग कर रहे थे विरोध...
मुख्यमंत्री धामी ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर समीक्षा बैठक
PM मोदी के संबोधन में "भारत के बढ़ते कद का उल्लेख"
(Visited 91 times, 1 visits today)

