उत्तराखंड में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, छह जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह…
