यूएई दौरे से लौट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सत्कार किया। यही नहीं उन्होंने 54550 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन होने पर सीएम पुष्कर को बधाई दी और कहा कि निश्चित तौर पर इसका फायदा उत्तराखंड को होगा। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भटट ने संगठन से जुड़े तमाम मुद्दों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की। बता दें कि राजधानी देहरादून में दिसंबर में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएई दौरे पर थे। जहां मुख्यमंत्री ने इंवेस्टरों से भेंट कर 54550 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए साथ ही इंवेस्टर समिट में आने के लिए सभी को आमंत्रण भी दिया।
यह भी पढ़ें – डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से हादसा, दीवार के मलबे में दबने से एक युवती की मौत
Related posts:
उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी, हरिद्वार-ऊधम सिंह नगर में पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: दोबाटा–मर्तोली मोटर मार्ग को मिली मंज़ूरी, सड़क से जुड़ेगा सीमांत गा...
जी-20 समिट के दौरान संयुक्त घोषणापत्र पर आम सहमति बनना भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत- आनंद महिंद्रा
सीएम धामी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, पिथौरागढ़ से दिल्ली तक सीधी उड़ान समेत कई प्रस्तावो...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने "अग्निपथ योजना" का किया ऐलान, अब 4 साल के लिए युवाओं को सेना में सेवा दे...
(Visited 1,143 times, 1 visits today)
