मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांय नीबूवाला गढ़ी कैन्ट, देहरादून में हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं लोकविधा की परम्परा देवभूमि की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को बढावा देने का हमारा प्रयास है। हमारी युवापीढी अपनी लोककला, लोकसंस्कृति से जुडे इसकी भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। ऐसे आयोजनों को मुख्यमंत्री ने लोककला को बढावा देने तथा युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाला भी बताया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, सचिव रविनाथ रमन, हरिचन्द सेमवाल, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:
‘विकास और विरासत’ का डबल इंजन: उत्तराखण्ड ने चार साल में रचा नई उपलब्धियों का इतिहास
मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन, बेटियों के भविष्य पर CM धामी का जोर
2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड का सपना, 2047 तक नशामुक्त भारत की ओर कदम- मुख्यमंत्री धामी
धराली में राहत का सिलसिला जारी: हेलीकॉप्टर से खाद्य, ईंधन और दो गर्भवती महिलाओं को पहुंचाई मदद
यमुना सफाई का बड़ा मिशन शुरू! एलजी वीके सक्सेना ने दी तेजी लाने के निर्देश
(Visited 397 times, 1 visits today)

