उत्तराखंड में जल्द ही कोटद्वार से दिल्ली के बीच रेल सेवा शुरू होने वाली है| जिसके सम्बन्ध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनुमति दे दी है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इस रेल ट्रेक का काम जल्द शुरू हो जायेगा |
सांसद अनिल बलूनी ने किया था अनुरोध
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से कोटद्वार से दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गयी है| दरअसल कोटद्वार की जनता ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सांसद अनिल बलूनी को इस संबंध में अनुरोध किया था | जिसके विषय में सांसद अनिल बलूनी ने अगस्त में केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। जिसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनिल बलूनी को पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया ” कि आपको ये जानकर प्रसन्नता होगी कि दिल्ली-कोटद्वार से ट्रेन को स्वीकृत कर दिया गया है|” जिसके बाद सांसद अनिल बलूनी ने भी रेल मंत्री का आभार जताया।

सेना के जवानों और व्यापारियों के लिए रात में सफर करना था मुश्किल
इससे पहले मसूरी एक्सप्रेस में नजीबाबाद से दो डिब्बे अलग से जुड़ते थे। जो कोटद्वार से संचालित होते थे। लेकिन कोविडकाल के बाद इन डिब्बों की सुविधा बंद हो गई थी। जिससे कोटद्वार और पौड़ी के व्यापारियों के साथ ही सेना के जवानों के लिए रात में सफर करना मुश्किल हो गया था। ऐसे में अब सांसद अनिल बलूनी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनिल बलूनी को पत्र भेजकर बताया कि कोटद्वार से ट्रेन के दो डिब्बों के संचालन को मंजूरी दे दी है, जल्द ही संचालन शुरू हागा। जिसके बाद सांसद अनिल बलूनी ने भी रेल मंत्री जा आभार जताया।
जवानों को भी मिलेगा रेल संचालन का लाभ
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने बताया कि जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने इस बाबत सांसद बलूनी से भेंट की थी। उन्होंने कहा कि इससे लैंसडौन आने वाले पर्यटकों की यात्रा भी सुगम होगी। लैंसडौन में गढ़वाल राइफल का मुख्यालय है। यहां से बड़ी संख्या में जवान दिल्ली होकर देश की सीमाओं के लिए जाते हैं। ऐसे में कोटद्वार से दिल्ली के बीच रेल संचालन से उनको भी निश्चित तौर पर इसका लाभ मिलेगा।
Related posts:
बरोटीवाला में नियमों के खिलाफ चल रहे हॉट मिक्स प्लांट पर हाईकोर्ट की रोक, 7 जनवरी को अगली सुनवाई
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैम्प कार्यालय के बाहर खड़ी कार में लगी आग
ग्रामोत्थान योजना बनी ग्रामीणों की रीढ़: 10 हजार से अधिक निर्धनतम परिवारों को मिला रोजगार, आय में रि...
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की चाल नाकाम: तुर्की ड्रोन्स और PL-15 मिसाइल ढेर, एयर मार्शल ने मानस की ...
मानसून आपदाओं से निपटने को उत्तराखंड तैयार, दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
(Visited 104 times, 1 visits today)

One thought on “दिल्ली-कोटद्वार ट्रेन सेवा जल्द होगी शुरू, केंद्र ने रेल संचालन को दी स्वीकृति”
Comments are closed.