आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विशेषाधिकार हनन को लेकर सत्र में सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी सरकारी अफसर जनप्रतिनिधियों का ना तो फोन उठाता है और ना ही बात सुनता है , जो कि बेहद गंभीर विषय है क्योकि उत्तराखंड के अधिकारी सरकार पर हावी होने का काम कर रहे हैं |
ऋतु खंडूरी ने चीफ सेक्रेटरी एसएस संधू को लगाई कड़ी फटकार
जिसे तत्काल रूप से संज्ञान लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी एस एस संधू को समन किया और कड़ी फटकार लगाई , विधानसभा अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा है कि विधायक अपने क्षेत्र की जनता द्वारा चुने जाते हैं और उनके जनप्रतिनिधि होते हैं वहीं अधिकारी एक जनसेवक है इसलिए अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों को दिए जाने वाले प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करें | साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा इस संबंध में IBS अकादमी मसूरी , IFS अकादमी हैदराबाद और PCS आयोग को भी पत्र लिखेंगे ताकि वह भविष्य में बनने वाले अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल के बारे में अवगत करवाएं ।
Related posts:
उत्तराखंडी सिनेमा की नई फिल्म नीति 2024 से उम्मीदें, बेहतर कंटेंट और तकनीक की दरकार
धराली आपदा: प्रशासन का राहत अभियान जारी, 171 परिवारों तक घर–घर पहुंचा राशन और जरूरी सामान
मातृ स्वास्थ्य की नई उड़ान: उत्तराखंड में PPH रोकथाम के लिए ऐतिहासिक कदम, फ्रीडम कंसोर्टियम का समन्व...
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट पर बिफरे हरदा, कहा- यह आचार संहिता का उल्लंघन है
मार्शल आर्ट में 'चांगक्वान चैंपियन' बनीं उत्तराखंड की बेटी, ज्योति वर्मा ने नेशनल गेम्स में रचा इतिह...
(Visited 118 times, 1 visits today)

