उत्तराखंड के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन शुरू हो गया है। ऐसे में दूसरे दिन में प्रश्न काल शुरू होते ही विपक्ष प्रभावी रूप से सरकार की घेराबंदी में जुट गया है। जहां कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर सवाल उठाया तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा पहुंचते ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
डेंगू की रोकथाम के लिए कितना रखा है बजट
सत्र के दूसरे दिन सदन में प्रश्न काल शुरू होते ही कांग्रेस ने सरकार के मंत्रियों की घेराबंदी शुरू कर दी है। सदन के भीतर नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने प्रश्न काल शुरू होते ही राज्य में बढ़ रहे डेंगू का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि डेंगू से लड़ने के लिए सरकार ने कितनी धनराशि की व्यवस्था की है और कितना खर्च हुआ है? यही नहीं उन्होंने ये भी पूछा कि प्लाज़मा चढ़ाने के लिए प्रदेश में कहा-कहा व्यवस्था की गई है?
मंत्री धन सिंह रावत ने दिया जवाब
ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने जवाब में कहा कि प्रदेश में सभी मेडिकल कॉलेजों में प्लाज़मा चढ़ाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब तक डेंगू से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से तीन मरीज कैंसर जैसी भयानक बीमारी से पीड़ित थे। डेंगू के मरीजों की जानकारी देते हुए मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 1 सितंबर तक 746 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है जिनमें से 660 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है।
Related posts:
हर महीने 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं
सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, परफ्यूम फैक्ट्री धू-धू कर जली; रसायन और सिलेंडर फटने से मचा ह...
सीएम धामी ने खोला विकास योजनाओं का खजाना, ₹99 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
"राहुल गांधी को गलत बयान देकर सदन को गुमराह करने की नहीं करनी चाहिए कोशिश - राजनाथ सिंह
सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच रद्द करने की याचिका, कहा – ‘यह केवल एक क्रिकेट म...
(Visited 108 times, 1 visits today)


One thought on “प्रश्नकाल के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष ने डेंगू का उठाया मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दिया जवाब”
Comments are closed.