मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शनिवार को व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाईन निर्माण के दौरान पछवादून के विन्हर क्षेत्र, जाखन के प्रभावित कृषकों की क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि सबंधित किसानों को वितरित की। इस मौके पर सीएम ने 17 किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक भी प्रदान किये|
मुआवजा प्राप्त करने वाले सभी किसानों ने उन्हें समय पर मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था की गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने बताया कि 16 अगस्त 2023 को विन्हर क्षेत्र, जाखन में अतिवृष्टि कारण हुए भूस्खलन से परियोजना की पारेषण लाईन के एक टावर के क्षतिग्रस्त होने तथा एक अन्य टावर की फाउन्डेशन के पास अत्याधिक भूमि कटान से खतरा उत्पन्न होने की सूचना पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर टावर पर एंकरिंग कर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए झुके हुए टावर के एक सर्किट से विद्युत उत्पादन की निकासी बहाल करायी।
प्रबंध निदेशक पिटकुल ने बताया कि पावर ग्रिड से ई0आर0एस टावर मंगाकर व्यासी परियोजना से उत्पादित 120 मेगावाट विद्युत की निकासी हेतु सुरक्षात्मक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ई०आर०एस० टावर से ऊर्जा निकासी में 14-15 दिन का समय लगने की सम्भावना है।
Related posts:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा सौभाग...
"भारत के आर्थिक सुधारों और परमाणु डील के शिल्पकार: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की ...
SC की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 वर्ष की उम्र में निधन
"वीर बाल दिवस पर 17 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित"
FSSAI ने कहा - अख़बारों में खाद्य पदार्थों की पैकिंग से स्वास्थ्य जोखिमों का ज्यादा खतरा
(Visited 70 times, 1 visits today)