CM धामी ने जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के अधिकारियों को दिए निर्देश 

शनिवार को सीएम धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों की स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन एवं अन्य समस्याओं को सुनने के बाद इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

 इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा मकसद है।

(Visited 117 times, 1 visits today)