देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास विकास के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाओं को भी सशक्त करना है। करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
Related posts:
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला का बड़ा संदेश: AI का उद्देश्य हमेशा मानवता की सेवा में हो
कुंभ-2027 की तैयारी तेज, सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान पर मुख्य सचिव का जोर
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी ने एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
"पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर ‘वाटर स्ट्राइक’: सिंधु जल समझौते पर तीन चरणों में ऐक्शन प्ल...
ISRO के सोलर मिशन में, केरल की इन 4 पब्लिक सेक्टर कपंनियों का रहा बड़ा योगदान
(Visited 1 times, 1 visits today)

