मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शनिवार को व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाईन निर्माण के दौरान पछवादून के विन्हर क्षेत्र, जाखन के प्रभावित कृषकों की क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि सबंधित किसानों को वितरित की। इस मौके पर सीएम ने 17 किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक भी प्रदान किये|
मुआवजा प्राप्त करने वाले सभी किसानों ने उन्हें समय पर मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था की गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने बताया कि 16 अगस्त 2023 को विन्हर क्षेत्र, जाखन में अतिवृष्टि कारण हुए भूस्खलन से परियोजना की पारेषण लाईन के एक टावर के क्षतिग्रस्त होने तथा एक अन्य टावर की फाउन्डेशन के पास अत्याधिक भूमि कटान से खतरा उत्पन्न होने की सूचना पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर टावर पर एंकरिंग कर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए झुके हुए टावर के एक सर्किट से विद्युत उत्पादन की निकासी बहाल करायी।
प्रबंध निदेशक पिटकुल ने बताया कि पावर ग्रिड से ई0आर0एस टावर मंगाकर व्यासी परियोजना से उत्पादित 120 मेगावाट विद्युत की निकासी हेतु सुरक्षात्मक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ई०आर०एस० टावर से ऊर्जा निकासी में 14-15 दिन का समय लगने की सम्भावना है।
Related posts:
चमोली में भूस्खलन से दो प्रमुख हाईवे बाधित, घंटों थमी रही आवाजाही
"धामी सरकार का सख्त संदेश: मरीज की जान से खिलवाड़ नहीं, रेफर सिस्टम अब होगा जवाबदेह"
न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा सेवानिवृत्त, हाईकोर्ट ने गंगा अवैध खनन पर भी दिखाई सख्ती
NCDC की बैठक में अमित शाह ने पेश किया सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप
सीएम धामी ने दिए आदेश, मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में अब, मिट्टी के गिलास में ही मिलेगी चाय
(Visited 124 times, 1 visits today)
