देहरादून- उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही 21 जुलाई को लेकर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उत्तराखंड में बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि आज से लेकर 22 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 को येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Related posts:
कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप, अदालत ने मंत्री परिषद को निर्णय लेने के निर्देश...
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी, सभी जिलाधिकारियों को फील्ड विजिट और समय पर सुनवाई के निर्देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने "अग्निपथ योजना" का किया ऐलान, अब 4 साल के लिए युवाओं को सेना में सेवा दे...
चुनाव प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव: हर बूथ पर 1200 मतदाता की सीमा, ऊंची इमारतों में अलग बूथ और लॉन्च ह...
“पूर्वोत्तर अब परिधि नहीं, भारत का धड़कता हृदय है” — प्रधानमंत्री मोदी
(Visited 101 times, 1 visits today)

