प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में हुई विलीन, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी। पीएम मोदी के मां के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। आपको बता दें कि पीएम मोदी की माँ हीराबेन का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया था। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

(Visited 121 times, 1 visits today)