पांडवसेरा से रेसक्यू सभी 7 पर्यटकों को गौचर के ITBP यूनिट हॉस्पिटल लाया गया

पांडवसेरा के सभी 7 पर्यटकों को रेसक्यू कर गौचर हैलीपेड लाया गया है। फिलहाल सभी को आईटीबीपी के यूनिट हॉस्पिटल मे एड्मिट किया गया है।

ITBP के हवाले से कहा गया है कि आज सुबह 6:30 पर  डिस्ट्रिक्ट डिसास्टर ऑफिस (DDMO)  से नन्दन राजवार के द्वारा सूचना मिलने पर ITBP ने एंबुलेंस के साथ अपनी मेडिकल टीम को गौचर हैलीपेड रवाना किया। और जो भी घायल थे उन्हे ITBP यूनिट हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

रेसक्यू किए गए सभी 7 पर्यटकों को डीहाइड्रेसन की शिकायत थी। एक पर्यटक को कोल्ड इंज्यूरी थी। सभी का इलाज अभी चल रहा है।

सभी पर्यटक सुरक्षित और खतरे से बाहर हैं।

(Visited 113 times, 1 visits today)