लोहाघाट में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का प्रदर्शन, बच्चों में दिखा खास उत्साह

photo- social media

 

 

 

लोहाघाट: नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हिंदू जागरण मंच ने संत नीम करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन कराया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे।

फिल्म शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में बच्चों की संख्या भी अच्छी रही और उनमें फिल्म को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित भट्ट ने बताया कि फिल्म प्रदर्शन का उद्देश्य भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा के साथ ही भारतीय संत परंपरा और संस्कारों से नई पीढ़ी को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छे विचार अपनाने, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि सेवा, सदाचार, सकारात्मक सोच और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाना भी कार्यक्रम का उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में अक्षय प्रताप सिंह, राजेंद्र गड़कोटी, मुकेश जोशी, भास्कर गड़कोटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Visited 39 times, 39 visits today)