बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर प्रदेशभर में भाजपा जश्न मना रही है। इसी क्रम में देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में भी आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि ये जीत धामी सरकार की विकास नीति व बागेश्वर में किए गए स्वर्गीय चन्दन रामदास जी के कार्यों की जीत है।
लोकसभा चुनाव के लिए शुभ बागेश्वर की जीत- महेन्द्र भट्ट
उत्तराखंड भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव की जीत को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चन्दन राम दास के विकास के कामों और धामी सरकार की विकास नीति व डबल इंजन की सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर बताया है। इस दौरान जीत के बाद पार्टी मुख्यालय देहरादून में कार्यकर्ताओं संग जीत का जश्न मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने इसे 2024 लोकसभा चुनाव के लिए शुभ बताते हुए सभी सीट जीतने का दावा किया है। यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस जीत के लिए बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया है । इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि ये जीत स्वर्गीय चंदन रामदास के क्षेत्रीय विकास के लिए दिए अमूल्य योगदान पर स्थानीय जनता की श्रद्धांजलि है।
स्वर्गीय चन्दन रामदास को जनता ने जीत के तौर पर दी श्रद्धांजलि
बता दें कि बागेश्वर में ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जीत का शानदार जश्न मनाया । सभी लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाते हुए आतिशबाजी करते हुए जमकर उत्साहवर्धक नारेबाजी की। यही नहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चन्दन रामदास को याद करते हुए कहा कि बागेश्वर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत स्वर्गीय चन्दन रामदास को स्थानीय जनता की श्रद्धांजलि है।
Related posts:
नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम धामी
उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन होगा और मजबूत, जिलों में अधिकारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
कर्णप्रयाग हमला मामले में गिरफ्तार चार निहंगों को मिली जमानत, तीन जेल से रिहा; सीमा पर तनाव कम होने ...
धामी सरकार की बड़ी सौगात, हाईकोर्ट से लेकर मंदिर विकास तक कई परियोजनाओं को मिली ₹4 करोड़ की मंजूरी
वन संसाधन प्रबंधन पर हाईलेवल मंथन—अखरोट योजना, जापानी तकनीक और आजीविका मॉडल पर जोर
(Visited 98 times, 1 visits today)


One thought on “बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत, पार्टी मुख्यालय में मनाया गया जश्न”
Comments are closed.