
बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा-समदो सड़क मार्ग पर अतरगू पुल के पास बर्फबारी के कारण सात वाहन फंस गए थे। जिनमें 15 सैलानी सवार थे। पुलिस थाना काजा को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची । बर्फबारी के बीच पुलिस टीम को अतरगू पुल तक पहुंचने में 45 मिनट का समय लगा। बर्फबारी के कारण मार्ग में फिसलन बनने से सभी वाहन बर्फ में फंस गए थे। ये सभी काजा की ओर आ रहे थे।
पुलिस बचाव दल ने करीब पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी वाहनों व पर्यटकों को अतरगू पुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है । और संबंधित ठहराव स्थलों में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने जिला लाहौल-स्पीति द्वारा बचाव अभियान में शामिल सभी पुलिस कर्मचारियों के सेवाकार्य की प्रशंसा की गई है।
Related posts:
रक्षा मंत्रालय ने 7800 करोड़ के अधिग्रहण प्रस्तावों को दी मंजूरी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्ष...
जी- 20 शिखर सम्मेलन में इकोनॉमिक कॉरिडोर को मंजूरी, इकोनॉमिक कॉरिडोर में आठ देश होंगे शामिल
PM मोदी 51,000 युवाओं को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र, इन जगहों पर रोजगार मेले का होगा आयोजन
BREAKING NEWS- जी- 20 सम्मलेन का पहला दिन आज, भारत मंडपम में मेहमानों का स्वागत करते पीएम मोदी
हिमाचल के कुल्लू में 7 इमारतें देखते ही देखते जमींदोज, भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत
(Visited 16 times, 1 visits today)

