कृषि क्षेत्र में बड़ा प्लान: 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी, किसानों के लिए विशेष कैंप के निर्देश

 

 

 

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना को लेकर राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति द्वारा कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगली राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक दिसंबर-जनवरी माह में आयोजित की जाए, ताकि योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

किसानों के लिए योजनाओं पर जोर

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि—

  • किसान मानधन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

  • अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जाए

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 100% संतृप्तिकरण के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं

उन्होंने आधार आधारित भुगतान और ई-केवाईसी को मजबूती से लागू करने के भी निर्देश दिए।

FPO और क्लस्टर खेती पर फोकस

मुख्य सचिव ने प्रदेश में किसान उत्पादक संगठन (FPO) तैयार करने और क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बेहतर बाजार और मूल्य मिल सकेगा।

जैविक खेती और बाजार व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

उन्होंने राज्य में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जाएं।

साथ ही स्थानीय उत्पादों और फसलों के लिए बाजार सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

(Visited 822 times, 1 visits today)