देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष एवं प्रख्यात लेखक-गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान साहित्य, सिनेमा, कला और संस्कृति से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माण और शूटिंग का अनुकूल केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
बैठक में उत्तराखंड की लोक कला, लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सीएम धामी ने सिनेमा और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार के लिए भविष्य में सहयोग की अपेक्षा जताई।
Related posts:
ईरान को हराकर भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड, 8 साल बाद फाइनल में पूरा हुआ हिसाब
उत्तराखंड पर्यटन ने रचा नया इतिहास, 2025 में पहली बार 6 करोड़ से अधिक सैलानी पहुंचे
जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: सीएम धामी ने दिए तय समय से पहले कार्य पूर्ण करने के...
उड़ीसा के पत्रकारों का चार दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, केंद्र की विकास परियोजनाओं का करेंगे स्थल निर...
मुख्य सचिव ने अगत्स्यमुनि रूद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के सम्बन्ध में वित्त व्यय समिति की ली ब...
(Visited 3,545 times, 1 visits today)

