धामी सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश में विकास कार्यों के लिए 68.26 करोड़ की व्यापक मंज़ूरी

 

 

 

 

TMP: उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 68.26 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि को राज्यभर में सड़क निर्माण, आपदा सुरक्षा, पेयजल, पुलों के उन्नयन, शिक्षा और वन्यजीव क्षतिपूर्ति जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में बांटा गया है।

देहरादून जिले को मिली बड़ी राहत

  • रायपुर विधानसभा के तपोवन मंडल में आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आंतरिक मार्गों का नालों सहित संपूर्ण पुनर्निर्माण – ₹5.93 करोड़

  • एमडीडीए–आईएसबीटी के लिए पेयजल सुधार कार्य – ₹3.42 करोड़

  • महाराणा प्रताप चौक से रायपुर तक सड़क चौड़ीकरण – ₹15.45 करोड़

उत्तरकाशी में आपदा सुरक्षा पर ध्यान

  • मोरी ब्लॉक के जखोल क्षेत्र में गुरोडी खड्ड पर बाढ़ सुरक्षा कार्य – ₹34 लाख

टिहरी गढ़वाल में सड़क नेटवर्क मजबूत

  • नरेंद्रनगर विधानसभा में आगराखाल–कुसरेला सड़क का विस्तार – ₹3.54 करोड़

  • कीर्तिनगर व आसपास के मार्गों का पुनर्निर्माण एवं मजबूतीकरण – ₹3.19 करोड़

अल्मोड़ा जिले की मुख्य सड़क का आधुनिकीकरण

  • भिकियासैंण–देघाट–बछुआबाण–चौखुटिया मार्ग के किमी 115–126 का सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण – ₹6.53 करोड़

पिथौरागढ़ में आधारभूत ढांचे का विस्तार

  • चंडाक–बास–आंवलाघाट ग्रामीण मङ्ग का डामरीकरण – ₹3.47 करोड़

  • धारचूला में बाईपास सड़क और 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण – ₹16 लाख

  • रालम गांव में हेलीपैड निर्माण – ₹99 लाख

रूड़की उपकारागार का सुदृढ़ीकरण

  • उपकारागार रूड़की में 73 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल – ₹48 लाख

वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों को त्वरित सहायता

  • मानव–वन्यजीव संघर्ष के लंबित एवं संभावित मामलों के भुगतान हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से – ₹15 करोड़ (द्वितीय किश्त)

SC/ST छात्रों को निःशुल्क कोचिंग

  • रामनगर के पीएनजी कॉलेज में 50 SC/ST छात्रों के लिए 3 माह की निःशुल्क कोचिंग – ₹25 लाख

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में सड़क सुदृढ़ीकरण

  • रानीबाग–भीमताल–खुटानी–चांफी–धानाचूली क्षेत्र के 23–39 किमी मार्ग पर सुधार कार्य – ₹9.35 करोड़

ऊधम सिंह नगर में दो पुलों का उन्नयन

  • गदरपुर मार्ग पर जल मंदिर और ककराला सेतु को क्लास A मानक में अपग्रेड – ₹2.03 लाख एवं ₹2.49 लाख

रुद्रप्रयाग में चार प्रमुख सेतु होंगे मजबूत

  • गुप्तकाशी–मयाली मार्ग पर तीन स्पान सेतु क्लास B से क्लास A में अपग्रेड – प्रत्येक ₹2.60 लाख

  • चकराता–लाखामंडल मार्ग पर मंजगांव आरसीसी सेतु का उन्नयन – ₹3.25 लाख

(Visited 2,500 times, 1 visits today)