पटना पहुंचे सीएम धामी: बिहार की नई सरकार को दी बधाई, विकास को लेकर जताया भरोसा

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और नवगठित मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सीएम धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध अत्यंत गहरे रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार नई ऊर्जा, नए संकल्प और नीति आधारित सुशासन के साथ विकास की नई बुलंदियों को प्राप्त करेगा।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न राज्यों से आए कई गणमान्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट भी की। इस दौरान राष्ट्रीय विकास, सुशासन और समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की जनता के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति और नई सरकार के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

(Visited 1,776 times, 1 visits today)