जौलजीबी मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात

 

 

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का पारंपरिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लिए एक के बाद एक महत्त्वपूर्ण विकास घोषणाएं करते हुए कहा कि यह मेला दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी सांस्कृतिक और आर्थिक मित्रता का प्रतीक है।

सीएम धामी ने कहा कि बचपन से जुड़े उनके अपने अनुभव इस मेले को और भी खास बनाते हैं।

मेले के दौरान की गई प्रमुख घोषणाएं

सड़क एवं संपर्क मार्ग

  • ग्राम हूपली में झलूड़ी–पल्याती तक सड़क निर्माण

  • बगीचा–धारचूला कोट ट्रैकिंग मार्ग एवं मेला स्थल का विकास

  • पय्या पौड़ी–नालालेख शिव मंदिर तक ट्रैक रूट निर्माण

  • कालापानी–दशरथ पर्वत कुण्ड तक संपर्क मार्ग

  • ग्राम सुरिंग में आंतरिक CC मार्ग

  • सिमगड़ नदी भैंसकोट में RCC पुल और संपर्क मार्ग

अन्य विकास कार्य

  • धारचूला में सैनिक विश्राम भवन बनाया जाएगा

भारत–नेपाल रिश्तों पर सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों की मित्रता और मजबूत हुई है। पीएम मोदी द्वारा उत्तराखंड की रजत जयंती पर दिए गए संदेश— “उत्तराखंड की आत्मा उसके मेलों और त्योहारों में बसती है” को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में एक जिला–एक मेला कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ेगा।

पिथौरागढ़ को मिला व्यापक विकास का पैकेज

सीएम धामी ने जिले में जारी प्रमुख परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी—

  • ₹750 करोड़ से पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन

  • ₹34 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज में आधुनिक मल्टीपरपज हॉल

  • बेरीनाग में ₹28 करोड़ की लागत से नया भव्य स्टेडियम

  • मेडिकल कॉलेज में ₹21 करोड़ की लागत से 50-बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

  • अस्कोट, गंगोलीहाट और धारचूला में ₹25 करोड़ की लागत से नए बस स्टेशनों का निर्माण

  • पिथौरागढ़ में रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण

सड़क नेटवर्क और एयर कनेक्टिविटी

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 327 करोड़ से विभिन्न सड़कों का निर्माण

  • पिथौरागढ़ की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए

    नैनी सैनी एयरपोर्ट का विस्तारीकरण तेज गति से जारी,

    जिसके लिए ₹450 करोड़ स्वीकृत — भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी प्रगति पर

रोजगार और पारदर्शिता

सीएम ने कहा कि प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब सरकारी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी हैं, और युवा अपनी प्रतिभा के बूते सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं।

 

(Visited 492 times, 1 visits today)