बिहार की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा: उत्तराखंड में भी दोहराएंगे विकास वाला फॉर्मूला- महेंद्र भट्ट

 

 

 

देहरादून:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक नीतियों की बड़ी मुहर बताया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर मिली यह प्रचंड जीत भाजपा उत्तराखंड में भी दोहराने जा रही है।

भट्ट ने कहा कि बिहार की महान जनता ने एक बार फिर जंगलराज के वारिसों को नकार दिया है और विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों को आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं, युवाओं, गरीबों, व्यापारियों, कामगारों और बुजुर्गों—हर वर्ग ने डबल इंजन सरकार के काम पर भरोसा जताते हुए वोट किया है

उन्होंने कहा कि बिहार और अन्य राज्यों में लगातार मिल रही जीतों से उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी और सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज़ी से चौमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है

 

(Visited 455 times, 1 visits today)