उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट! अगले दो दिन रहेगा मौसम का कहर

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है—पहाड़ों से मैदान तक बादलों ने डेरा जमा लिया है और कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चेतावनी दी है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे तक तेज बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट के भी आसार हैं।

राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

4000 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जबकि मैदानी जिलों में तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

(Visited 662 times, 1 visits today)