देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक संवाद के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग शादी अनुदान एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सॉफ्टवेयर लॉन्च किया और समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की 5वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान किया।
मुख्य बिंदु
-
दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन अनुदान ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000 किया गया।
-
कक्षा 1 से 8 तक के दिव्यांग छात्रों की छात्रवृत्ति हेतु आय सीमा समाप्त।
-
हर जिले में वृद्धाश्रम की स्थापना होगी।
-
प्रदेश में 96 हजार से अधिक दिव्यांगों को पेंशन, जिनमें 18+ आयु वर्ग को ₹1500 मासिक और 18 वर्ष से कम बच्चों को ₹700 मासिक सहायता।
-
तीलू रौतेली पेंशन व बौना पेंशन के तहत पात्र लोगों को ₹1200 मासिक लाभ।
-
दिव्यांग विवाह योजना का नया सॉफ्टवेयर लॉन्च, पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
-
राज्य में हाल ही में देहरादून में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का शुभारंभ, अब सभी जिलों में खोलने की योजना।
-
6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में हस्तांतरित।
-
माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम लागू, बुजुर्गों को कानूनी सुरक्षा।
