मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
सीएम धामी ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी शनिवार सायं 5.45 बजे एम्स ऋषिकेश जाकर रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में एयर लिफ्ट किए गए गंभीर घायलों का हालचाल जानेंगे।
Related posts:
लोक-संगीत से राजनीति तक: अलीनगर में मैथिली ठाकुर की नई पारी, क्या सुरों की यह साधिका जनता का दिल जीत...
29 मई को पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल, बढ़ी टेंशन – क्या है तैयारी के पीछे की रणनीति?
केदारनाथ धाम के लिए उड़े हेलीकॉप्टर ने यात्रियों की जान को डाला जोखिम में, यूकाडा ने शुरू की जांच
ईरानी मिसाइलों की बीरशेबा पर बारिश: अस्पताल और सैन्य ठिकानों पर हमला, इजरायल बोला– युद्ध अपराध का बद...
5वीं विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित- विधानसभा स्पीकर
(Visited 1,209 times, 1 visits today)

