धामी सरकार की सख्त नीति: कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं, मानसून बाद सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

 

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़क सुधार, सेवा पखवाड़ा और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की।

बैठक में सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • कानून-व्यवस्था पर सख्ती: राज्य में शांति भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी और सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को भी और मजबूत करने के आदेश दिए गए।

  • सड़कें होंगी गड्ढामुक्त: मानसून के बाद सड़क सुधार व गड्ढा मुक्त अभियान शुरू होगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी करने को कहा गया है।

  • सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर–2 अक्टूबर): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक प्रदेशभर में सेवा, जनजागरूकता और जनहित कार्यक्रम होंगे। सीएम धामी ने स्वयं विभिन्न जिलों का सड़क मार्ग से दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने की बात कही।

  • रेत मिश्रित नमक पर जांच: शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल नमूने की जांच के आदेश दिए। दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।

बैठक में मुख्य सचिव आर.के. सुधांशु, प्रमुख सचिव, सचिव शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, एडीजीपी ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

(Visited 1,181 times, 1 visits today)