उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
अस्थायी झील का निरीक्षण
-
स्यानाचट्टी के पास गडगाड गदेरे से मलबा आने के कारण यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था, जिससे अस्थायी झील बन गई।
-
मुख्यमंत्री ने झील का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि—
-
नदी मार्ग में जमा गाद हटाई जाए।
-
झील के मुहाने को चौड़ा कर जल निकासी तेज की जाए।
-
किसानों के लिए राहत
-
सीएम धामी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जलभराव और मलबे से हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
-
आलू की फसल की खरीद में बाधा न हो, इसके लिए सरकार उचित मूल्य पर खरीद की व्यवस्था करेगी।
पुल और मार्गों की स्थिति
-
मुख्यमंत्री ने कुपड़ा-कुंशाला पुल का भी निरीक्षण किया।
-
निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था जल्द नामित कर निर्माण शुरू किया जाए।
-
पुल बनने तक वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित किया जाए।
-
-
उन्होंने कहा कि जगह-जगह भूस्खलन से बाधित मार्गों को जल्द बहाल किया जाए और यमुनोत्री मार्ग को शीघ्र यात्रियों के लिए खोला जाए।
सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ
मुख्यमंत्री ने कहा—“संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का आंकलन कर जल्द से जल्द हर संभव सहायता दी जाएगी।”
मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारी
निरीक्षण के दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जिलाध्यक्ष बीजेपी नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
