पीएनबी ने उत्तरकाशी आपदा राहत के लिए दिया ₹1 करोड़, सीएम धामी ने जताया आभार

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की और उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹1 करोड़ का योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने पीएनबी के सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों की त्वरित सहायता और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, “संकट की घड़ी में संस्थाओं का आगे आना उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।”

सीएम धामी ने बताया कि धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, पीएनबी के जी.एम. अनुपम, ए.जी.एम. अजीत कुमार उपाध्याय और चीफ मैनेजर सर्वेश मौजूद रहे।

(Visited 426 times, 1 visits today)