अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी: सीएम धामी ने की सतर्कता की अपील, पीसीएस अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने का अनुरोध

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे के भीतर अत्यधिक वर्षा की संभावना को लेकर जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें

PCS अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह

मुख्यमंत्री ने रविवार, 29 जून को आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा – 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा “परीक्षार्थी मौसम की स्थिति को देखते हुए समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हों, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।”

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता दी जा रही है।

राज्य सरकार के त्वरित निर्णय और सतर्कता से जन सुरक्षा और परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। अब ज़रूरत है कि आमजन भी सावधानी बरतें, यात्रा टालें और मौसम के मिज़ाज को गंभीरता से लें।

(Visited 125 times, 1 visits today)