TMP: किराना हिल्स पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में स्थित है, जो उसके गुप्त परमाणु कार्यक्रम और सैन्य गतिविधियों का मुख्य अड्डा माना जाता है। 1980 के दशक में यहां भूमिगत सुरंगें और बंकर बनाए गए, जहां परमाणु हथियारों और मिसाइलों को विकसित कर छुपाया जाता रहा है।
सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा
जून 2025 की Google Earth सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किराना हिल्स पर हमले हुए थे। प्रसिद्ध सैटेलाइट इमेजरी विश्लेषक डेमियन सायमॉन ने तस्वीरों के माध्यम से यह पुष्टि की है। इसके अलावा, सरगोधा एयरबेस के रनवे की मरम्मत के निशान भी तस्वीरों में देखे गए हैं।
https://x.com/detresfa_/status/1946227879861199174
12 मई को एयर मार्शल का बयान
भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल ए.के. भारती ने 12 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किराना हिल्स पर हमले से इनकार करते हुए इसे मजाक में टाल दिया था। लेकिन अब सैटेलाइट तस्वीरें पाक के दावों की पोल खोल रही हैं।
भारत ने 11 एयरबेस किए तबाह
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के नूर खान, रफीकी, मुरीदके, सुक्कुर, सियालकोट, पसरूर, चुनियन, सरगोधा, स्कारू, भोलारी और जैकोबाबाद एयरबेस समेत 11 महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। इसके अलावा, आतंकियों के 9 अड्डों को भी नेस्तनाबूद किया गया। पाकिस्तानी डोजियर में भी इन हमलों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे पाकिस्तान की सच्चाई एक बार फिर दुनिया के सामने उजागर हो गई है।
भारत की सैन्य तैयारी का प्रदर्शन
इस ऑपरेशन ने भारत की सटीक सैन्य क्षमता, खुफिया नेटवर्क और तकनीकी प्रगति का भी प्रदर्शन किया है, जिससे पड़ोसी देशों को स्पष्ट संकेत गया है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ किसी भी चुनौती का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
