देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में खिले विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन किया। खासतौर पर उन्होंने ट्यूलिप पुष्पों की सुंदरता को निहारा, जिनके बल्ब कुछ दिन पहले उन्होंने स्वयं रोपे थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में फूलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कई किसान ट्यूलिप जैसी उच्च-मूल्य प्रजातियों की खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं।
“राज्य में फूलों की खेती की अपार संभावनाएं हैं, और सरकार इसके व्यापक विस्तार पर कार्य कर रही है,” मुख्यमंत्री ने कहा। उन्होंने बताया कि ट्यूलिप सहित अन्य पुष्पों की देशभर में भारी मांग है, जिससे उत्तराखंड के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
Related posts:
SC ने किन्नरों के सरकारी रोजगार और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और ...
महिला विधायकों के लिए विधानसभा में होगा विशेष कक्ष
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर CM से मिले युवा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर शौर्य प्रताप बिष्ट, सीएम ने किया सम्...
टनकपुर से शिवधाम की ओर पहला कदम: CM धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को किया रवाना
प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय अब नहीं कर सकेंगे मनमानी, मंत्रिमंडल ने अंब्रेला एक्ट को दी मंजूरी
(Visited 2,279 times, 1 visits today)
