देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को निर्देश दिया कि स्व. मंजुल मांजिला के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार आर्थिक मदद प्रदान की जाए।
इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।
Related posts:
पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का मिशन मोड: 12 जिलों में नियुक्त किए प्रभारी, मैदान में पूरी ताकत से ...
राज्य सरकार के अपणि सरकार“ पोर्टल ने इंदौर में जीता " नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड 2023",राष्ट्रीय स्तर प...
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने की पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि देने की घो...
मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर उत्तराखंड में विकास उत्सव, 12 से 14 जून तक उपलब्धियों की प्रदर्शनी और ज...
बिहार चुनाव में सीएम चेहरे पर सस्पेंस: महागठबंधन ने तेजस्वी पर खेला दांव, एनडीए में अब भी असमंजस
(Visited 595 times, 1 visits today)

