देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को निर्देश दिया कि स्व. मंजुल मांजिला के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार आर्थिक मदद प्रदान की जाए।
इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।
Related posts:
चारधाम यात्रा के लिए शनिवार से फिर शुरू होंगे ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन
सूचना कर्मचारी संघ की पहली इंडोर खेल प्रतियोगिता संपन्न, महानिदेशक सूचना ने विजेताओं को किया सम्मानि...
मिडिल-ईस्ट में गर्माते हालात: ईरान का रक्षा बजट 200% बढ़ा, क्षेत्रीय राजनीति में हलचल, इजरायल भी सतर...
हिन्दी दिवस पर समारोह का हुआ आयोजन, पूर्व सीएम निशंक व भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने की शिरकत
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उत्तराखंड की मजबूत पैरवी, 13 विकास मुद्दों पर केंद्र का सकारात्मक र...
(Visited 595 times, 1 visits today)

