प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के सदस्यता अभियान ने एक नया मील का पत्थर छू लिया है। 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चले पहले चरण में 6 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, जिसमें से 4 करोड़ सदस्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और असम से जुड़े। हालांकि राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्यों में अभियान अपेक्षित सफलता नहीं पा सका।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि पहले चरण की समीक्षा के बाद कमियों को सुधारते हुए 1 अक्टूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी और तेज की जाएगी। भाजपा का यह आक्रामक सदस्यता अभियान आगामी चुनावों में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।
Related posts:
राहुल गांधी के डोभाल पर बयान से भड़की भाजपा, महेंद्र भट्ट बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा को राजनीति में न घ...
"राहुल गांधी को गलत बयान देकर सदन को गुमराह करने की नहीं करनी चाहिए कोशिश - राजनाथ सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एग्जिट पोल आने के बाद एक्शन मोड में, सात मीटिंग में करेंगे 100 दिवसीय कार्...
2.5 लाख छात्रों ने बताया अपना ‘सपनों का उत्तराखंड’, 24 अगस्त तक मौका
खतरनाक चक्रवाती तूफान रेमल ने मचाई तबाही , तूफान से कई लोगों की हो चुकी मौत
(Visited 3,825 times, 1 visits today)

