उत्तराखंड की 13 महिलाओं -किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार , 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

 

हरिद्वार: उत्तराखंड की 13 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आज तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।

आपको बता दें कि सम्मान समारोह का आयोजन हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में हुआ, जहां महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चयनित महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए।

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने वाली महिलाएं:

देहरादून की डॉ. माधुरी बड़थ्वाल (पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका), रुद्रप्रयाग की विनीता देवी (सास को गुलदार के हमले से बचाने के लिए), अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी (खेल क्षेत्र), चमोली की नर्मदा देवी रावत (हस्तशिल्प), चंपावत की सोनिया आर्या (साहित्य), बागेश्वर की नेहा देवली (खेल क्षेत्र), हरिद्वार की संगीता राणा (खेल क्षेत्र), नैनीताल की सुधा पाल (विज्ञान), पौड़ी की अंकिता ध्यानी (खेल), पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल (सामाजिक क्षेत्र), टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल (सामाजिक क्षेत्र), ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर (पैरा बैडमिंटन), और उत्तरकाशी की गीता गैरोला (सामाजिक क्षेत्र)।

आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित होने वाली कार्यकर्ता: 

अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला, शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान, और उत्तरकाशी से सोनू और सुषमा।

(Visited 1,612 times, 1 visits today)