मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को फोन पर विदेश मंत्री से वार्ता की तथा उन्हे स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति से पीड़ितों के परिजन परेशानी और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से उत्तराखंड के लोगों में भी भय बना हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई, 2024 के टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित समाचार का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की है।
Related posts:
विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
120 घंटे की जगह सिर्फ़ 37 घंटे चर्चा: हंगामे में डूबा संसद का मानसून सत्र, 'वोट चोर गद्दी छोड़' के न...
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट: सिंधु जल से लेकर परमाणु धमकी तक उठे सवाल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिवेणी घाट में हुआ योग शिविर, गंगा आरती के साथ हुआ शुभारंभ
चारधाम यात्रा में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, 50 दिन में पहुँचे लगभग 30 लाख यात्री
(Visited 3,066 times, 1 visits today)
