नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक ‘वो 17 दिन’ सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया। साथ ही उन्होंने पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।
Related posts:
‘साहित्य समाज का दर्पण, लेखक उसके मार्गदर्शक’—सीएम धामी ने किया साहित्यकारों का सम्मान
प्रदेश की झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
देहरादून एंट्री पर ‘खतरनाक ढलान’: मोहब्बेवाला में बार-बार हो रहे ब्रेक फेल हादसे
पहली बार पर्वतीय होली पर सरकारी अवकाश, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला
पिटकुल ने ऑफिस में महिला व पुरुष कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड किया लागू, फैसले की अवहेलना करने वाले ...
(Visited 1,284 times, 1 visits today)

