नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक ‘वो 17 दिन’ सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया। साथ ही उन्होंने पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।
Related posts:
रक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: अब निजी कंपनियां भी बनाएंगी भारत की अत्याधुनिक मिसाइलें
38वें राष्ट्रीय खेलों की उलटी गिनती शुरू, लेकिन अधूरी तैयारियों ने बढ़ाई सरकार की चिंता
PM मोदी का विज़न: वैश्विक सोच, भारतीय मानसिकता – भारत को चाहिए नए दौर के लीडर्स
हरिद्वार–ऋषिकेश बाईपास मार्ग पर तेज़ हुई कार्रवाई, राजाजी टाइगर रिज़र्व से गुजरेगा 25 किमी लंबा वैकल...
शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान रूद्रनाथ के कपाट
(Visited 1,285 times, 1 visits today)

