पीटीआई। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में बड़ी अपडेट है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीबीआई सूत्रों के हवाले से बताया कि CBI ने ‘मास्टरमाइंड’ (एक बी.टेक स्नातक) और दो एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ‘सॉल्वर’ के रूप में काम किया था।
सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मेडिकल छात्रों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
आरोपियों के हजारीबाग में होने की पुष्टि
तकनीकी निगरानी ने परीक्षा के दिन उनके हज़ारीबाग़ में मौजूद होने की पुष्टि की है। गिरफ्तार किया गया दूसरा शख्स शशि कुमार पासवान एक ‘ऑलराउंडर’ है, जोकि वह सरगना को हर तरह की मदद मुहैया करा रहा था।
Related posts:
त्रियुगीनारायण में हेलीपैड और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी को हरी झंडी, पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
दून के 100 वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: नए साल में 25 करोड़ की योजनाएं होंगी धरातल पर
उत्तराखंड में SIR अभियान को मिली रफ्तार, 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूरा किया गणना फॉर्म वितरण और डिजिटाइ...
राजस्व लक्ष्य पर फोकस: मुख्य सचिव ने विभागों को दी सख्त हिदायत, समयबद्धता से करें राजस्व वृद्धि का ल...
उत्तराखंड में आया भूकंप, रात 10:29 मिनट पर भूकंप से डोली धरती
(Visited 2,494 times, 1 visits today)

