पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली को शुक्रवार को भेजे बधाई संदेश में वादा किया कि उनकी सरकार आर्थिक समृद्धि की दिशा में नेपाल की दृढ़ साझीदार बनी रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बीच व्यापक सहयोग दोनों देश के लोगों के लाभ के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति के तहत नेपाल एक विशेष और प्राथमिकता वाला साझेदार बना हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा, भारत-नेपाल के बीच सदियों से सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंध हैं। इतना ही नहीं, हमारी खुली सीमाओं के आर-पार लोगों के बीच भी मजबूत संबंध हैं। ये संबंध हमारी साझेदारी को ऊर्जा, उत्साह और शक्ति प्रदान करते हैं।
बता दें कि ओली ने 15 जुलाई को नेपाल के 45वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। हिमालय की गोद में बसे देश के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल होने जा रहा है। उनकी सरकार के सामने देश में राजनीतिक स्थिरता प्रदान करने की कठिन चुनौती है।
Related posts:
"वीर बाल दिवस पर 17 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित"
पीएम मोदी ने 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकाले जाने पर मुख्यमंत्री धामी को फोन पर दी शुभकामनायें
अपराध पर सख्ती का संदेश: उत्तराखंड में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पुलिस को पूर्व-निवारक कार्रवाई के ...
नई शिक्षा नीति की ओर बड़ा कदम: परीक्षाओं से लेकर भारत दर्शन तक, उत्तराखंड में शिक्षा का खाका बदलने क...
गणतंत्र दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश: 'उत्तराखंड बनेगा देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य
(Visited 1,718 times, 1 visits today)

