एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा से पहले इंडिया रशिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आइआरपीएल) ने भारतीय सेना को 35 हजार एके-202 असाल्ट राइफलें सौंपने की जानकारी दी है। आइआरपीएल भारत एवं रूस का संयुक्त उपक्रम है।
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान का पूरी तरह से अनुपालन करते हुए भारत में राइफलों का निर्माण शुरू किया गया है। इस परियोजना में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण शामिल है।
आइआरपीएल ने एके-203 क्लाश्निकोव असॉल्ट राइफलें तैयार करने वाली परियोजना का पहला चरण पूरा कर लिया है। ये राइफलें उत्तर प्रदेश के अमेठी में बनी हैं। सभी आवश्यक उपकरण उत्तर प्रदेश के अमेठी में कोरवा आयुध कारखाने को भेजे गए हैं।
Related posts:
नानकमत्ता में जनजाति गौरव दिवस पर सीएम धामी की बड़ी सौगात: कॉलेज शिलान्यास, भवन लोकार्पण और 7 महत्वप...
‘शहीदों का बलिदान हमारा स्वाभिमान’ -उत्तराखंड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में CM धामी ने वीर परिवारों को ...
सीएम धामी ने हरियाणा के CM से की बात, दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त सज़ा की मांग
पीएम मोदी ने ओली को भेजा बधाई संदेश: कहा, 'नेपाल की आर्थिक समृद्धि के लिए भारत रहेगा दृढ़ साझीदार'
गूंजे गांधीजी के भजन, बहीं श्रद्धा की धारा : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बापू को नम आंखों से...
(Visited 2,286 times, 1 visits today)

