मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान हेतु फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related posts:
युवती की मौत मामले में कांग्रेस ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
IPL 2025: एमएस धोनी का धमाकेदार वापसी का इरादा, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जारी रहेगा माही का जादू!
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, छठे फ्रांसीसी नेता है मैक्रो...
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस हुई बाधित
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने “डैम सेफ्टी गवर्नेंस” की वर्कशॉप में सीएम धामी के प्रतिनिधि के रूप मे...
(Visited 1,593 times, 1 visits today)
