मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान हेतु फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related posts:
लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी: जीवन, विचारधारा और विश्व दृष्टिकोण पर खुली बातचीत
सुप्रीम कोर्ट ने नर्सरी दाखिले के लिए बच्चों की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने के मामले में दिल्ली हाई...
रजत जयंती वर्ष में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में वृहद कृषक सम्मेलन आयोजित
चारधाम मार्गों पर सफाई के लिए बनेगी ‘समानांतर प्रणाली’, वायु प्रदूषण नियंत्रण को सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव चलो अभियान के तहत नारी शक्ति को उत्तराखंड की रीढ़ कहकर किया सम्ब...
(Visited 1,597 times, 1 visits today)

