एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में आ गए है। आज (2 जून) को वह लगभग 7 बैठकें करेंगे जिसमें विभिन्न और महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया है कि आज वह लगभग 7 मीटिंग करेंगे जिसमें हीटवेव से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
इन 7 बैठकों में क्या होंगे अहम मुद्दें?
- वह चक्रवात के बाद की स्थिति, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में, की समीक्षा के लिए पहली बैठक करेंगे।
- इसके बाद मोदी देश में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक करेंगे।
- प्रधानमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक भी करेंगे।
- बाद में, मोदी 100 दिवसीय कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबी विचार-विमर्श बैठक आयोजित करेंगे।
- प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करने से पहले ही नई सरकार के लिए 100 दिवसीय एजेंडा तैयार करने की कवायद शुरू कर दी।
400 का पार करेगी आंकड़ा?
खबरों के अनुसार, मोदी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सरकार के ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल में कड़े फैसले लिए जाएंगे। शनिवार को आए अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। तीन एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी।
Related posts:
FZ1073 में 30 सेकंड का खौफ: घायल पायलट ने खोला कॉकपिट, बची 174 जानें
टिहरी को मिलेगा आधुनिक मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार को भी मिलेगी रफ्तार
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की 25 साल की विकास गाथा दिखाएगी सूचना विभाग की झांकी
IPS रचिता जुयाल का चौंकाने वाला इस्तीफा: तेज़तर्रार छवि और 10 साल की सेवा के बाद अचानक लिया बड़ा फैस...
विश्व पर्यावरण दिवस - सिंगल यूज प्लास्टिक समाप्त करने के लिए भारत सरकार का "क्लीन एंड ग्रीन" अभियान ...
(Visited 391 times, 1 visits today)

