मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है। इस घटना की जांच के लिये आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव चलो अभियान के तहत नारी शक्ति को उत्तराखंड की रीढ़ कहकर किया सम्बोधित
प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की भी बात की गई। उनका यह भी कहना था कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, ममता राकेश एवं सुमित हृदयेश आदि शामिल थे।
Related posts:
'नो संडे नो हॉलीडे’ को लेकर उच्चाधिकारी हफ्ते में 3 दिन करें मॉनिटरिंग- डा. प्रेमचंद अग्रवाल
आईसीएसई राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में टिहरी के पार्थ सेमवाल ने बनायी जगह
नए रंग-रूप में संवरती मसूरी: इंटरनल कनेक्टिविटी से लेकर पर्यटन स्थलों के विकास तक, बड़े बदलावों की त...
नई शिक्षा नीति की ओर बड़ा कदम: परीक्षाओं से लेकर भारत दर्शन तक, उत्तराखंड में शिक्षा का खाका बदलने क...
महाकुंभ में नई आस्था! 500 रुपए में संगम में स्नान कराएगी आपकी फोटो"
(Visited 7,849 times, 1 visits today)

